फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A customer killed a delivery boy in Chinhat Lucknow.

Lucknow: ऑनलाइन ऑर्डर किया 1.50 लाख का फोन, ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर लूटा फोन, नहर में फेंकी लाश

Tue, 01 Oct 2024 07:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक ग्राहक ने डेढ़ लाख रुपये का फोन लेने के बाद डिलीवरी ब्वाय की हत्याकर शव नहर में फेंक दिया। कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।
 

विज्ञापन
A customer killed a delivery boy in Chinhat Lucknow.
मृतक भरत वर्मा व उसके घर के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट में एक ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर मोबाइल लूट लिया। लाश बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस दर्ज की गई गुमशुदगी के आधार पर तफ्तीश करते हुए आरोपियों तक पहुंची। सोमवार को इसका खुलासा हुआ। एक आरोपी हिरासत में है जबकि दूसरा फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


चिनहट निवासी गजेंद्र ने डेढ़ लाख रुपये का फोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था। उसका भुगतान कैश ऑन डिलीवरी था। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात को भरत वर्मा नाम के डिलीवरी ब्वॉय फोन की डिलीवरी करने गजेंद्र के घर पहुंचे थे। गजेंद्र व उसके एक दोस्त ने मिलकर भरत की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में ही दोनों ने मिलकर लाश को बोरे में भरा। कार में रखकर बाराबंकी के माती इलाके में पहुंचे। वहां इंदिरा नहर में लाश ठिकाने लगा दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानव संपदा पोर्टल पर 99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया अपनी संपत्तियों का ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: अखिलेश ने दिए प्रत्याशियों को तैयारी के संकेत, अगले महीने हो सकती है नामों की घोषणा


मोबाइल नंबर से लगा सुराग, फिर जुड़ती गईं कड़ियां
डीसीपी ने बताया कि भरत के लापता होने के बाद परिजनों ने चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली गई। आखिरी कॉल जिस नंबर पर थी वह गजेंद्र का था। उस नंबर के जरिये पुलिस गजेंद्र तक पहुंची। पूछताछ शुरू हुई तो आरोपी ने घटना स्वीकारी। पुलिस उसकी निशानदेही पर नहर में शव की तलाश करवा रही है।

एक ने ऑर्डर किया, अन्य दोनों ने मिलकर मारा

पुलिस के मुताबिक वारदात देवा रोड स्थित बाबा अस्पताल के पास घर में अंजाम दी गई। जांच में सामने आया कि हिमांशु कनौजिया ने अपने फोन से दोनों मोबाइल ऑर्डर किए थे। 24 सितंबर की दोपहर जब भरत ने कॉल किया तो उसने गजानन से कांफ्रेंसिंग पर बात कराई। गजानन ने कहा, वह मोबाइल रिसीव कर लेगा। जब दोपहर को भरत मोबाइल लेकर पहुंचे तो गजानन ने आकाश के साथ मिलकर उन्हें घर के अंदर घसीट लिया। फिर हत्या कर मोबाइल व पैसे लूट लिए।

सर्विलांस के जाल में फंसे आरोपी
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने भरत के मोबाइल नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली। आखिरी लोकेशन हत्यारोपियों के घर के पास की मिली। भरत के नंबर से आखिरी कॉल हिमांशु और फिर गजानन के नंबर पर की गई थी, इसलिए पुलिस ने इनकी भी डिटेल निकाली। इससे खुलासा हुआ कि उस शाम दोनों की लोकेशन माती में नहर के पास थी। सीसीटीवी फुटेज से भी साफ हो गया कि भरत गजानन के घर के अंदर तो गए, लेकिन बाहर नहीं निकले। आरोपी कार में उनका बैग रखकर जाते दिखे, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। आरोपियों को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को भी नहर में शव की तलाश करेगी।

हत्या की दूसरी वजह तो नहीं...
भरत के पिता राम मिलन खादी ग्रामोद्योग विभाग में कर्मचारी हैं। भाई प्रेम कुमार अधिवक्ता हैं। ये सभी निशांतगंज में शिक्षा निदेशालय की कॉलोनी में रहते हैं। पिता ने बताया कि गजानन पहले भरत के साथ उसकी कंपनी में काम कर चुका है। ऐसे में पुलिस इस पहलू पर भी तफ्तीश कर रही है कि हत्या की वजह कुछ और तो नहीं है? अभी तक मोबाइल व नकदी लूट की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed