{"_id":"5db993a68ebc3e01346ce7ab","slug":"a-couple-married-in-ram-janki-mandir-in-maharajganj-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: परिजनों ने नकारा तो समाज ने कराया प्रेमी युगल का विवाह, मंदिर में कराए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: परिजनों ने नकारा तो समाज ने कराया प्रेमी युगल का विवाह, मंदिर में कराए सात फेरे
Wed, 30 Oct 2019 07:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
विवाह के पश्चात प्रेमी युगल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के महाराजगंज कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को एक अनूठा वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े के परिवारीजनों को रजामंद कर दोनों का विवाह कराया।
विज्ञापन
मामला क्षेत्र के हसनपुर गांव का है, जहां की रहने वाली कल्पना (20) पुत्री हंसराज का भवानीगढ़ निवासी सूरज (23) पुत्र दुक्खी के बीच प्रेम चल रहा था। दोनों पक्ष के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। इससे आजिज आकर प्रेमी, प्रमिका ने क्षेत्र के मोन गांव स्थित ओरी दास बाबा मंदिर में ईश्वर को साक्षी मान प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन
इस पर लड़के पक्ष ने लड़की को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। किंतु परिवारीजनों ने उसे ना अपनाते हुए घर से निकाल दिया। इस दौरान दीपावली को लड़की फिर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस पर लड़के पक्ष ने लड़की को लेकर उसके घर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात गांव के ही समाजसेवी आदित्य श्रीवास्तव से हुई। मामला सजातीय देखते हुए आदित्य ने लड़के पक्ष से गांव वालों के सामने बात की।
इस पर हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने पर लड़की को अपनाने की बात लड़के पक्ष ने स्वीकार की। किंतु लड़की पक्ष ने विवाह पर पैसा आदि खर्च की व्यवस्था न होने की असमर्थता जाहिर की। इस पर आदित्य श्रीवास्तव व ग्रामीणों ने पूरा खर्च उठाते हुए रामजानकी मंदिर में धूमधाम से विवाह कर प्रेमी जोड़े को मिलाया।