{"_id":"5e37f9a08ebc3e4b0d6be003","slug":"a-couple-consumed-poison-in-biswan-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में दंपति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में दंपति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर, दोनों की मौत
Mon, 03 Feb 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक दंपति।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले की बिसवां कोतवाली इलाके के अहमदाबाद में सोमवार की सुबह एक दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली बिसवां के ग्राम अहमदाबाद निवासी गंगासागर (24) पुत्र गोविंद प्रसाद एवं उनकी बहू अंजली ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
घटना के वक्त परिवारीजन घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना पाकर आनन-फानन में परिजवारीजन घर पर पहुंचे और दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना पर साक्ष्य संकलन करने कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह का कहना है कि मौत की वजह दंपति में आपसी नोकझोक हो सकती है।