फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple beat a street dog brutally in Lucknow.

Lucknow: स्ट्रीट डॉग को खंभे से बांधकर पीटा और बाइक से घसीटा, केस दर्ज, गिरफ्तार हुआ दंपती

Thu, 04 Apr 2024 03:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Apr 2024 03:24 PM IST
सार

गोमतीनगर के उजरियांव में एक दंपती ने स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता की है। मामले में एनजीओ अध्यक्ष ने केस दर्ज करवाया है। आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
A couple beat a street dog brutally in Lucknow.
स्ट्रीट डॉग को पीटता व बाइक से घसीटता आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियांव इलाके में दंपती ने स्ट्रीट डॉग को बिजली के खंभे में बांधकर डंडे से पीटा। इसके बाद बाइक में बांधकर घसीटते हुए ले जाकर कुछ दूरी पर फेंक दिया। शिकायत पर मंगलवार शाम एक एनजीओ की अध्यक्ष व पुलिस पहुंची तो आरोपी दंपती ने उन लोगों से अभद्रता व हाथापाई की। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


उजरियांव लोधपुरवा इलाके में बिजली मिस्त्री जगदीश उर्फ अप्पा रहते हैं। दि हेल्पिंग हैंड्स एनजीओ की अध्यक्ष चारू खरे के मुताबिक एक अप्रैल को जगदीश व उनकी पत्नी सोनम ने एक स्ट्रीट डॉग को बिजली के खंभे में तार से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। दंपती ने डॉग को इतना पीटा कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद जगदीश ने डॉग को बाइक के पीछे बांधा और घसीटते हुए वहां से ले जाकर कुछ दूरी पर फेंक दिया। इस संबंध में चारू खरे ने मंगलवार को आरोपी दंपती के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी दंपती को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोहिया की धरती पर सपा का सूखा... लड़ाई करीब, लेकिन जीत से रहे दूर; 1996 से आम चुनावों में नहीं मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोहनलालगंज में जातीय समीकरण नहीं साध पाई बसपा, सुरक्षित सीट होने पर भी जीत के लाले

तमाशबीन बने रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो

चारू खरे में बताया कि घटना के वक्त वहां जमा भीड़ ने दंपती को रोकने की कोशिश नहीं की। वे लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। दंपती की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

स्थानीय डॉक्टर ने बचाई जान
शिकायतकर्ता चारू खरे के अनुसार एक अप्रैल को जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन्होंने इलाके में मौजूद कुछ जानने वालों से मदद की मांग की। इस पर स्थानीय पशु चिकित्सक सूरज ने मौके पर पहुंचकर श्वान को प्राथमिक उपचार दिया और अलीगंज के पुरनिया स्थित शेल्टर होम पहुंचाया। वह दो अप्रैल की शाम पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंचीं और बातचीत का प्रयास किया तो आरोपी दंपती अभद्रता करने लगे। पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे उलझ गए। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि एक अप्रैल को उक्त कुत्ते ने उनकी बेटी पर हमला किया था, इसी के चलते उन लोगों ने उसे पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed