{"_id":"5ea6d3a5c6eaf96fef1a8685","slug":"a-corona-positive-patient-started-dancing-to-stay-away-from-fear-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ को भगाने के लिए मरीज ने निकाला अजीब तरीका, डांस करते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ को भगाने के लिए मरीज ने निकाला अजीब तरीका, डांस करते हुए वीडियो वायरल
Mon, 27 Apr 2020 06:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डांस करता मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बहराइच जिले के चित्तौरा में स्थित एल वन हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित एक मरीज ने सोमवार तड़के डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के मरीजों ने उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया। मरीज के मुताबिक मन से कोरोना के खौफ को दूर भगाने के लिए उसने ऐसा तरीका अपनाया है। इससे लोग भय में न रहें।
विज्ञापन
बहराइच के चित्तौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना वायरस मरीजों के लिए एल वन अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल में कोरोना से संक्रमित आठ मरीज भर्ती हैं। यहां संक्रमित एक मरीज ने सहयोगी की मदद से वीडियो बनवाया है, जिसमें कोरोना संक्रमित युवक कमरे में डांस कर रहा है। मरीज ने लगभग पांच मिनट तक डांस किया है।
विज्ञापन
अन्य मरीज भी उसके डांस पर आनंद लेते हुए दिखाई दिए। पूछने वाले व्यक्ति से मरीज ने कहा कि कोरोना के भय को दूर करने के लिए उसने डांस किया है। मरीज का कहना है कि कोरोना को सोशल डिस्टेंस से दूर करें। बिना भय के इलाज कराएं, जिससे इस महामारी से लोगों को छुटकारा मिले।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीज के डांस का वीडियो जिले के साथ दूरदराज के इलाकों में भी जमकर वायरल हो रहा है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मरीजों के अंदर आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है। कोरोना की जंग में उनका उत्साह हम सभी को और अधिक मजबूती से संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। जब पूरा विश्व दहशत में है तो मरीजों का यह आत्मविश्वास सभी को ताकत देने वाला है।