{"_id":"659f8b129b410334ad095d93","slug":"a-congress-man-got-injured-in-an-accident-in-sitapur-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कोहरे की धुंध में हादसा, ट्रक के नीचे एक घंटा दबा रहा कांग्रेस आईटी सेल का पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कोहरे की धुंध में हादसा, ट्रक के नीचे एक घंटा दबा रहा कांग्रेस आईटी सेल का पदाधिकारी
Thu, 11 Jan 2024 04:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jan 2024 04:20 PM IST
सार
सीतापुर में हुए एक सड़क हादसे में कांग्रेस आईटी सेल का पदाधिकारी घायल हो गया। वह करीब एक घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा।
विज्ञापन
घायल युवक व हादसे के कारण लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोहरे की धुंध में एक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी लवकुश मिश्रा (22) की बाइक एक ट्रक के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन
लवकुश कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल के पदाधिकारी हैं। वह गुरुवार सुबह 7 बजे पेपर देने जा रहे थे तभी मधवापुर रामकोट मार्ग पर कैथी तालाब के पास हादसा हो गया। वह ट्रक के नीचे आ गये। उनका पैर करीब एक घंटे ट्रक के अगले पहिए के नीचे दबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों के आने पर ट्रक में भरी गेहूं की बोरियों को उतार कर ट्रक को उठाया गया। इसके बाद लवकुश मिश्रा को निकाला जा सका। पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया है। लवकुश की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार जारी है।