लखनऊ। गुजरात स्थापना दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। दिन की शुरुआत भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल में पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ (समाज कार्य विभाग) की ओर से टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण से हुई। इसमें सत्तू, भुने चने व अन्य पौष्टिक सामग्री दी गई। शैक्षणिक गतिविधियों में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) के तहत -एक राष्ट्र, एक चुनाव, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, केन-बेतवा लिंक परियोजना और शहरी आवास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद सरस्वती प्रतिमा से विवेकानंद द्वार तक ''गौरव यात्रा'' निकाली गई, जिसमें इसमें प्रो. अंचल श्रीवास्तव, प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रो. आशीष अवस्थी सहित कई शिक्षक शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का समापन मुख्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जहां गरबा, डांडिया, संगीत और काव्य प्रस्तुतियां हुईं।

प्रस्तुति देती छात्राएं।

प्रस्तुति देती छात्राएं।

प्रस्तुति देती छात्राएं।