{"_id":"694b01ed60d2d417ed027e88","slug":"a-confluence-of-dance-song-and-innovation-flowed-at-the-youth-festivala-confluence-of-dance-song-and-innovation-flowed-at-the-youth-festival-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1530349-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवा उत्सव में बही नृत्य, गीत और नवाचार की त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवा उत्सव में बही नृत्य, गीत और नवाचार की त्रिवेणी
Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
राज्य युवा उत्सव 2025-26 के दूसरे दिन लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान इन दिनों युवा ऊर्जा और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित राज्य युवा उत्सव 2025-26 के दूसरे दिन लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्लूटो, मर्करी और अर्थ ऑडिटोरियम में मंगलवार को जैसे ही ढोलक, मंजीरे और पखावज की थाप गूंजी, मंच पर उतरते ही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता सजीव हो उठी। लोकनृत्य विधा में प्रतिभागी युवाओं ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से यह साबित कर दिया कि लोककलाएं आज भी नई पीढ़ी की सांसों में बसती हैं।
आगरा मंडल के बृज नृत्य की कोमल भाव-भंगिमाएं हों या लखनऊ मंडल का देवी पचरा, हर प्रस्तुति ने अपनी अलग छाप छोड़ी। कानपुर का कजरी नृत्य, बरेली का मयूर, आजमगढ़ का धोबिया और वाराणसी के अवधी नृत्य दर्शकों के दिलों की गहराइयों में उतर गया। वहीं गोरखपुर मंडल के बारवाई और चित्रकूट मंडल के राई नृत्य ने मंच पर लोकपरंपरा का जीवंत चित्र खींच दिया।
विज्ञापन
लोकगीतों की प्रस्तुतियों में भी प्रदेश की माटी की खुशबू साफ झलकी। मिर्जापुर की कजरी, आगरा की रसिया, अलीगढ़ का बृज लोकगीत और सहारनपुर का नकटा गीत सुनकर सभागार तालियों से गूंज उठा। गोरखपुर के छपरिया पूर्वी और चित्रकूट के फाग, लेज व लमटेरा के संगम ने लोकसंगीत की समृद्ध परंपरा को नई ऊंचाई दी।
राज्य युवा उत्सव केवल मंचीय प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की रचनात्मकता, परंपरा और आधुनिक सोच का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। लोकनृत्य और लोकगीतों ने यह संदेश दिया कि बदलते समय में भी हमारी सांस्कृतिक जड़ें उतनी ही मजबूत और जीवंत हैं।
विभाग निदेशक अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि बुधवार को युवा उत्सव के आखिरी दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेताओं का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन होगा।