फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A committee to be formed to investigate madarsas says shia waqf board chief.

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर होगी कार्रवाई, शिया वक्फ बोर्ड करेगा जांच

Fri, 02 Feb 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
A committee to be formed to investigate madarsas says shia waqf board chief.
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड वक्फ संपत्तियों पर चल रहे मदरसों की जांच करेगा और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई जाएगी। गुरुवार को बोर्ड चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में ये फैसले किए गए। वक्फ संपत्तियों के मुतवल्ली पद पर बड़े फेरबदल भी हुए।

विज्ञापन


बोर्ड की मासिक बैठक में वक्फ संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें सुनी गईं। अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आपसी सहमति से एक जांच कमेटी गठित करने का निर्णय किया। यह भी तय हुआ कि शिया वक्फ संपत्तियों पर चल रहे मदरसों की मान्यता जांची जाए। अगर गड़बड़ी मिले तो इन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कार्यकारिणी ने प्रदेश के 71 वक्फों में मुतवल्लियों व प्रबंध कमेटियों को लेकर चर्चा की। इसमें 46 वक्फों के मुतवल्लियों व प्रबंध कमेटी का कार्यकाल आगे बढ़ाया गया। 25 वक्फों में मुतवल्ली हटाए गए और प्रबंधक कमेटी भंग कर नई कमेटी बनाई गई। इनमें मुतवल्लियों की नियुक्ति कर दी गई। रिजवी ने बताया कि इन वक्फों के बारे में काफी शिकायतें मिलने के चलते नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें लखनऊ समेत प्रदेश के वक्फ व मुतवल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में नियुक्त मुतवल्ली
वक्फ इमामबाड़ा मुगलसाहब में इजहार आलम व सईद रिजवी संयुक्त मुतवल्ली होंगे। वक्फ उमराव महल में मिर्जा जैन रजा, वक्फ करबला अब्बास बाग से मुंतजिम मुतवल्ली हुसैन अब्बास को हटाते हुए शबीह जहरा व रजा आब्दी को प्रशासक बनाया गया है। वक्फ गुसलखाना ऐशबाग से पूर्व मुंतजिम अदनान हसन को हटाते हुए एसएच नकवी को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है।

कुछ अन्य जगहों पर ये हुए नियुक्त

A committee to be formed to investigate madarsas says shia waqf board chief.
प्रतीकात्मक फोटो

बरेली में वक्फ नवाब हुसैन खां में नाजिम हुसैन को हटाकर कमर अली जैदी, अमरोह वक्फ हाजी रतन सेन में रिक्त पद पर सैयद हैदर आब्दी, दरगाह सैयद शरफुद्दीन अमरोह में दिलावर को हटा कर हसन शुजा, वक्फ इमामबाड़ साहबजादी बेगम गाजीपुर में असलम हुसैन को हटा कर मौलाना तनवीरुल हसन, वक्फ शेख हकीम गाजीपुर में सफदर अली को हटाकर मौलाना महफूज अली, वक्फ बुद्धापीर सहारनपुर के रिक्त पद पर असमां जैदी, वक्फ इमामबाड़ा मदद अली मुजफ्फरनगर के रिक्त स्थान पर जमीर अली, वक्फ कब्रिस्तान अल्लाह जिलाई मुजफ्फरनगर में रियाज मोहम्मद, वक्फ मीर सैयद हसन आगरा में अतहर अब्बास रिजवी,  वक्फ मौलवी खुर्शीद अली खां वाराणसी में मुहम्मद जफरुल हुसैनी, मस्जिद इमामबाड़ा आजमगढ़ में अलमदार हुसैन, वक्फ बिकानी बीबी जौनपुर में मोहम्मद हसन और वक्फ मौलवी मोहम्मद नकी जौनपुर में एसए जवाद को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed