{"_id":"5b44ee474f1c1bb2288b5bcc","slug":"a-committee-has-been-formed-to-check-security-of-jails-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सुपर एक्टिव हुए सीएम योगी, पूर्व डीजीपी दी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सुपर एक्टिव हुए सीएम योगी, पूर्व डीजीपी दी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या ने प्रदेश की जेलों में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सरकार भी हर संभव कोशिश कर कमजोरी को जानकर उसे दूर कर लेना चाहती है।
विज्ञापन
इसी प्रक्रिया के तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेलों में सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के लिए प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के अलावा कमेटी में पूर्व अपर महानिदेशक कारागार हरिशंकर व अपर महानिरीक्षक कारागार डॉक्टर शरद को शामिल किया गया है। वहीं, मामले में सोमवार को ही जेलर समेत चार को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने पहले ही उसकी जान का खतरा बताया था। सोमवार सुबह बागपत जेल में सुनील राठी ने उस पर 10 गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जेल के अंदर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया था और मामले की जांच चल रही है।