फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A committee has been formed for the security of UP Vidhanbhawan.

यूपी: विधानभवन की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए बनी कमेटी, पास जारी करने के नियम हो सकते हैं सख्त

Tue, 19 Dec 2023 10:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

यूपी विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कमेटी जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी जिसके अनुसार सुरक्षा में बदलाव किए जाएंगे। विधानभवन के पास जारी करने के नियम सख्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
A committee has been formed for the security of UP Vidhanbhawan.
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानभवन की सुरक्षा को पहले से अधिक चाक चौबंद और अभेद्य बनाया जाएगा। कोई व्यक्ति अवांछित सामग्री लेकर भवन परिसर में प्रवेश न कर सके, इसके पुख्ता इंतजाम होंगे। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरक्षा उपायों पर मंथन किया गया। महाना के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक रघुवीर लाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन


कमेटी में सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव, विधानसभा के एसपी, मार्शल और एसपी आर को सदस्य बनाया गया है। कमेटी जल्द ही विधानसभा की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट के अनुसार विधान भवन में अत्याधुनिक सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राहुल, सोनिया और प्रियंका तीनों को यूपी से लड़ाने की तैयारी, खरगे को लेकर रहस्य बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर गौरी खान की बढ़ सकती है मुश्किल, ईडी पूछताछ करने की तैयारी में


सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के पास व वाहन पास जारी करने के नियम सख्त किए जा सकते हैं। सभी प्रवेश द्वारों व गैलरी में भी अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए जा सकते हैं। बता दें, लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवकों के सदन में कूदने की घटना के बाद विधानभवन की सुरक्षा को ठोस करने की कवायद शुरू हुई है।

बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के. रवींद्र नायक, लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी. पी.शिरडकर, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed