{"_id":"63b5584dcf32a520aa6d8276","slug":"a-class-11-student-commits-suicide-in-kakori-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, मां और बहन ने वापस आकर देखा तो झूलती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, मां और बहन ने वापस आकर देखा तो झूलती मिली लाश
Wed, 04 Jan 2023 04:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
सरोजनीनगर में एक छात्रा ने घरवालों की नामौजूदगी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतक सपना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कक्षा 11 की एक छात्रा ने घरवालों की नामौजूदगी में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका परिवार सरोजनी नगर के यूपी पैलेस में किराए के मकान में रह कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम लगभग 6 बजे जब उसका भाई, मां व बहन बाजार सामान खरीदने के लिए गए हुई थे तब छात्रा सपना (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
छात्रा के भाई अनुज ने बताया उसकी बहन दूसरे के घरों में काम करती थी। मंगलवार शाम वह अपनी मां मनोरमा व छोटी बहन के साथ बाजार सामान खरीदने गया था। इसी बीच मौका देख कर उसने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
वापस लौटने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो उसे लटकता पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन