फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child murdered in mohanlalganj by his uncle.

लखनऊ : सौतेले चाचा ने पैर पकड़कर बच्चे को पटक कर मौत के घाट उतार दिया, दर्दनाक मौत

Tue, 01 Feb 2022 11:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Feb 2022 11:41 PM IST
सार

मोहनलालगंज में सौतेले चाचा ने चौदह माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। मासूम की मां चिल्लाती रही लेकिन दरिंदे ने मासूम को पैर पकड़कर सड़क किनारे बने नाले पर कई बार पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
A child murdered in mohanlalganj by his uncle.
अयांश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज में मंगलवार को एक युवक ने 14 माह के सौतेले भतीजे को पत्थर पर पटककर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी खुद को कमरे में बंद कर चिल्लाने लगा। सूचना पर पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर उसे दबोचा और मासूम के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। एडीसीपी (दक्षिण) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोहनलालगंज कस्बा निवासी अमित वर्मा अपने घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह घर के भूतल पर पत्नी संगीता और दो बच्चों संग रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर अमित की सौतेली मां व उनका बेटा मनीष वर्मा रहता है। मंगलवार सुबह अमित मेडिकल स्टोर चले गए, जबकि पत्नी संगीता घरेलू काम कर रही थी। तभी कमरे में सो रहे अमित के 14 माह के बेटे अयांश को मनीष ने पैर पकड़कर उठाया और घर के बाहर ले जाकर नाले पर रखे पत्थर पर पटकने लगा। यह देख संगीता शोर मचाते हुए बाहर भागी तो आसपास के लोग भी आ गए।

विज्ञापन


भीड़ जुटने पर मनीष मासूम को छोड़कर घर में घुस गया और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर चिल्लाने लगा। शोरशराबा सुनकर अमित भागकर घर पहुंचे और लहूलुहान अयांश को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर मोहनलालगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर आरोपी मनीष को हिरासत में लेने के साथ ही अयांश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित वर्मा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हृदयविदारक घटना से मचा कोहराम
मासूम को बेरहमी से पत्थर पर पटककर मारने की वारदात से कस्बे में हड़कंप मच गया। अमित के घर के सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। संगीता समेत परिवार के लोग जहां बिलख रहे थे, वहीं पड़ोसियों समेत आसपास के लोग भी मासूम की हत्या से विचलित थे। मनीष की करतूत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-चीखकर खुद को बता रहा था राजा
सौतेले भतीजे की हत्या करने के बाद खुद को कमरे में बंदकर मनीष चीख-चीखकर खुद को राजा व अपनी मां को रानी लक्ष्मीबाई कह रहा था। इससे आशंका है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, पड़ोसियों ने बताया कि मनीष बी-फार्मा का कोर्स कर रहा है। उसकी पढ़ाई का खर्च भी अमित ही उठाते थे, लेकिन कुछ दिनों से किसी बात को लेकर घर में कलह मची थी। आशंका है कि इसी से तैश में आकर मनीष ने सौतेले भतीजे को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed