फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape in UP - Girl Child Killed after rape in Bahraich

UP: मासूम से कुकर्म कर ब्लेड से रेत दिया गला!

Wed, 26 Nov 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Nov 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
Rape in UP - Girl Child Killed after rape in Bahraich

उत्तर प्रदेश के बहराइच के भटपुरवा गांव के दरिंदे ननके ने फिरौती के लिए पड़ोस के छह साल के मासूम को अगवा किया। बच्चे के पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। न मिलने पर कुकर्म किया। इसके बाद पहले उसका गला दबाया और फिर ब्लेड से गले पर कई वार कर जान ले ली।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने खेत से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। हत्यारे ननकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने गांव के ही मिश्रीलाल से मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। मिश्रीलाल की किसी बात को लेकर मासूम के पिता से रंजिश चल रही थी। फिलहाल मिश्रीलाल फरार है।
विज्ञापन


जिस युवक ने बच्चे से कुकर्म कर उसे मार डाला वह बच्चे के बड़े भाई का मित्र भी है। किसे पता था कि छह वर्षीय बच्चा जिस पड़ोसी को भैया-भैया कहकर बुलाता था वह ही उसकी इतनी निर्ममता से हत्या कर देगा। वह अपना गौना कराने के लिए अंबाला से गांव आया था लेकिन पैसों के लालच ने उसे हैवान बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला काटने के बाद शव को पत्तियों से ढक दिया

Rape in UP - Girl Child Killed after rape in Bahraich

कोतवाली देहात क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी ग्रामीण के तीन बेटे हैं। उसका सबसे बड़ा पुत्र अंबाला में नौकरी करता है। जबकि अन्य दो छोटे गांव में ही रहते थे। ननके उर्फ गड्डे भी बड़े बेटे के साथ अंबाला में चावल की फैक्ट्री में नौकरी करते था। ननके का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था।

उसका गौना 29 नवंबर को आना था,  जिसके चलते 19 नवंबर को ही वह गांव वापस लौटा था। इसी बीच उसने मासूम से कुकर्म के बाद हत्या कर दी। पूरी घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप पछाड़े खाकर गिर रहे हैं। क्षेत्र में मासूम के साथ हुई वारदात से सनसनी है।

पैसा मिल जाता तो बता देते उठा लो लाश
ननके का कहना है कि उसने जो फिरौती की रकम मांगी थी, अगर वह मिल जाती तो रकम हाथ में आने के बाद परिवारीजनों को लाश का ठिकाना बता देते। ननके ने गला दबाकर हत्या करने के बाद मासूम के गले को ब्लेड से काटकर शव को खेत में ही गन्ने की पत्तियों से छिपा दिया था।

इस तरह किया मोबाइल का इस्तेमाल

Rape in UP - Girl Child Killed after rape in Bahraich

वारदात को अंजाम देने के लिए ननके ने शहर के कटी तिराहा स्थित एक मोबाइल शाप से बिना पहचान पत्र के एक्टीवेटेड सिम की खरीददारी की थी। उसी सिम का प्रयोग कर वह फिरौती की रकम मांग रहा था। पुलिस ने सिम विक्रेता की भी तलाश शुरू कर दी है।

पुरस्कृत होगी पुलिस टीम, मिलेगा प्रमाण पत्र

पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जबकि बेहतर नेतृत्व के लिए एएसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीओ सिटी डीपी तिवारी, इंस्पेक्टर डॉ. डीएन सिंह और एसओजी प्रभारी संजय शुक्ल को अनुशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed