{"_id":"6767226713a850e48500dae5","slug":"a-child-flying-a-kite-fell-from-the-second-floor-of-a-house-and-died-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1004125-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पतंग उड़ा रहा बच्चा मकान की दूसरी मंजिल से गिरा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पतंग उड़ा रहा बच्चा मकान की दूसरी मंजिल से गिरा, गई जान
Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पतंग उड़ा रहा बच्चा मकान की दूसरी मंजिल से गिरा, गई जान
लखनऊ। पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय अयान मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हादसा मड़ियांव इलाके के गायत्री नगर नौबस्ता पुलिया का है।
बच्चे की मां परवीन निजी स्कूल में काम करती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर में काम कर रही थीं। बेटा अयान दूसरी मंजिल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बाउंड्री की ऊंचाई कम होने के चलते संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा। शोर मचाने पर जब परवीन घर के बाहर पहुंचीं तो बेटा सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सबसे छोटे बेटे का शव देखकर बेसुध हुईं मां
अयान परिवार में सबसे छोटा था। अपने कलेजे के टुकड़े का शव देखकर परवीन बेसुध हो गईं। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अयान के बड़े भाई आरिफ ने बताया कि पिता दिलावर की मौत हो चुकी है।