फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child died in an accident in Sarojininagar in Lucknow.

अज्ञात वाहन की टक्कर से विपरीत दिशा से आ रहे पिकप से भिड़ी स्कूटी, मासूम की मौत, मां जख्मी

Sun, 18 Aug 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
A child died in an accident in Sarojininagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के सरोजनीनगर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर विपरीत दिशा में जा रहे पिकप वाहन से जा भिड़ी। हादसे में स्कूटी सवार तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पारा के जलालपुर निवासी सोनू सिंह की पत्नी सोनी सिंह (27) बेटे आयुष (3) को लेकर शुक्रवार देर शाम बंथरा से स्कूटी से घर लौट रही थीं। कानपुर रोड स्थित हाइडिल नहर चौराहे के पास पीछे से बेकाबू वाहन ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में मां-बेटे जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां आयुष ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनी को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। उधर, स्कूटी में ठोकर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed