{"_id":"5b47a0904f1c1b0b278b611a","slug":"a-child-died-after-falling-in-a-septic-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
इसी बच्चे की हुई मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के कृष्णानगर की साकेतपुरी कॉलोनी में खेलते-खेलते चार साल का मासूम लव कुमार सेप्टिक टैंक में जा गिरा। जब तक घरवालों को बच्चे के डूबने का पता चलता, तब तक देर हो चुकी थी। आननफानन बच्चे को टैंक से निकाला गया, उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते लव की मौत हो गई।
विज्ञापन
लव के पिता नरेन्द्र कुमार तिवारी के मुताबिक, बेटा बृहस्पतिवार की दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच पत्नी पूजा की आंख लग गई। अचानक उसकी नींद टूटी तो वह लव को ढूंढने लगी। पड़ोसियों से पूछा, आसपास तलाशा पर बेटा कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन
अचानक उसकी नजर सेप्टिक टैंक में लगे लोहे के टूटे ढक्कन पर पड़ी। बेटे का शव देख बार-बार बेहोश हो जा रही पूजा के मुताबिक, टैंक में झाका तो पानी में बुलबुला उठ रहा था। उसकी चीख सुनकर लोग जुट गए और ढक्कन को काटा गया।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पर कृष्णानगर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि करीब 20 मिनट में टीम ने लव को बाहर निकाल लिया।