फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car trampled seven in Bahraich.

बहराइच: बरात में शामिल वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Mon, 28 Dec 2020 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Dec 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
A car trampled seven in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj

बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव से मोतीपुर गई बरात में शामिल एक वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंद दिया, जिससे वे घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पांच वाहनों में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह की रस्म अदा की गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव निवासी बहातू की बेटी की शादी खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार रविवार को निकाह होना था। इसके लिए बेहड़ा गांव से बरात मोतीपुर पहुंची। यहां बरात में शामिल एक वाहन के चालक ने मामूली कहासुनी के बाद वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से चार बच्चे सुमित, संदीप, संजय, ज्ञानप्रकाश और ग्रामीण छैलू, नसीमुद्दीन व भग्गन घायल हो गए। तेज रफ्तार वाहन लोगों को रौंदते हुए गुजर गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बरात में शामिल पांच अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सभी वाहनों के शीशे ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ दिए।

आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत करवाया गया

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां चारों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed