{"_id":"639ef0a28d162608f4115c1f","slug":"a-car-trampled-a-child-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मासूम को कुचल दिया, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मासूम को कुचल दिया, दर्दनाक मौत
Sun, 18 Dec 2022 04:22 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:22 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट इलाके में एक बच्ची को कार सवार ने कुचल दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्ची माधुरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट में एक कार सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक दो साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला का रहने वाला नान चिनहट के नंदन आशियाना में रोड के किनारे झोपड़पट्टी बनाकर पत्नी पिंकी बेटी माधुरी (2) बेटे विशाल के साथ रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। वहीं, उसकी पत्नी पड़ोस के घर में झाड़ू पोछा करने का काम करती है।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया शनिवार सुबह उसकी बेटी झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। इतने में झोपड़ी से सटे मकान मे रह रहे हरीनाथ पाल ( इसी के घर में इसकी पत्नी झाड़ू पोछा करती है) ने कार को लापरवाही से चलाते हुए मासूम को कार के सामने से रौंद दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नियुक्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री योगी शिक्षकों से बोले- ट्रांसफर-पोस्टिंग में न पड़ें अपना काम करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की
टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची टायरों में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। अपने सामने यह देख कर मां ने बदहवास होकर कार के सामने जाकर चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देखकर कार चला रहे हरीनाथ पाल ने कार रोकी तभी कार में फंसी बच्ची को निकाला गया व इलाज के लिए चिनहट स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही मां पिंकी बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं, घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।