फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car trampled a child in thakur ganj in Lucknow.

दुर्घटना: लखनऊ में कार के नीचे आई सड़क पर खेल रही बच्ची, किस्मत से बची जान

Sat, 30 Sep 2023 10:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक कार ने सड़क पर खेल रही मासूम बच्ची को रौंद दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
A car trampled a child in thakur ganj in Lucknow.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबाड़ी इलाके में घर के बाहर खेल रही चार साल की एक बच्ची को रौंदते हुए एक कार गुजर गई। बलरामपुर अस्पताल में बच्ची भर्ती है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। तब पुलिस सक्रिय हुई। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए एक टीम कानपुर रवाना हुई है।

विज्ञापन


हुसैनबाड़ी निवासी नूर मोहम्मद ई-रिक्शा चलाते हैं। उनकी बेटी अलीना 27 सितंबर को सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक कार गली में आई और बच्ची को रौंदते हुए गुजर गई। कार चालक भाग निकला। परिजन घर से बाहर आए तो बच्ची दर्द से चीख रही थी। शनिवार को जब फुटेज वायरल हुई तब पुलिस ने परिजन से संपर्क किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिजन ने बताया कि बिरहाना रोड कानपुर निवासी राहुल हुसैनबाड़ी में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आए थे। उनकी ही कार से हादसा हुआ है। उन्होंने इलाज का खर्च उठाने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गए। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कार मालिक का नंबर स्विच ऑफ है। तलाश में टीम कानपुर गई है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि अलीना की पसलियां टूटी हैं। कुछ खा नहीं पा रही है। उल्टियां हो रही हैं। अंदरूनी चोट अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिर क्यों नहीं रुका कार चालक
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अलीना सड़क के बायीं ओर बैठी खेल रही है। तभी कार गली में मुड़ती है और कार का आगे बायीं तरफ वाला पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है। हैरानी की ये है कि इसके बाद भी कार चला रहा शख्स नहीं रुकता है। कार आगे बढ़ाता है तो पिछला पहिया भी चढ़ जाता है। अब सवाल है कि वह समझ नहीं सका या फिर भागने के चक्कर में ऐसा किया। जब वह पकड़ा जाएगा तभी ये साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed