{"_id":"67ba21a2c642bf949903ac90","slug":"a-car-ran-over-a-young-man-walking-on-the-roadside-then-backed-up-and-crushed-him-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1089419-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क किनारे चल रहे युवक पर चढ़ाई कार, फिर बैक कर रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क किनारे चल रहे युवक पर चढ़ाई कार, फिर बैक कर रौंदा
Sun, 23 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फवाद अली। फाइल फोटो
लखनऊ। ठाकुरगंज में शुक्रवार रात सड़क किनारे चल रहे जहरा कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक फवाद अली (45) पर युवक ने कार चढ़ा दी। यही नहीं, आरोपी ने कार बैक की और फिर उन्हें रौंदकर भाग निकला। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक के भाई काशिफ के मुताबिक रविवार रात नौ बजे फवाद ई रिक्शा खड़ा कर घर आ रहे थे। वह पैदल नगरिया पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उनके भाई को कुचल दिया। दर्द से कराह रहे फवाद जब तक उठ पाते तभी आरोपी ने कार पीछे की और उन्हें रौंदते हुए निकल गया। लहूलुहान युवक काफी देर तक तड़पता रहा। कुछ देर बाद एक परिचित ने काशिफ के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। लोगों की मदद से फवाद को ट्राॅमा पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फवाद अविवाहित थे। परिवार में पांच भाई हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दर्दनाक घटना एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक फुटेज से आरोपी कार चालक की पहचान नगरिया निवासी यशराज त्रिपाठी के रूप में हुई। आरोपी की तलाश की जा रही है।