फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car hits four in kahrgupur thana in Gonda.

Gonda: कार चालक को आई झपकी, चार को मारी ठोकर, दो की मौत व दो गंभीर

Tue, 08 Oct 2024 10:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर-महराजगंज मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
A car hits four in kahrgupur thana in Gonda.
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के खरगूपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर-महराजगंज मार्ग पर गोपालबाग के पास सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। मंदिर जा रहे दो बच्चों की हालत गंभीर है। चारों को ठोकर मारने वाले कारसवार ने ही चारों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, जहां दो घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आर्यनगर से महराजगंज मार्ग पर गोपालबाग के पास महराजगंज जा रही कार चालक को झपकी आ गई। चालक ने पहले नित्य क्रिया को जा रहे गोपाल बाग निवासी अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई (35) पुत्र राम शब्द को सड़क पार करते समय ठोकर मारी। झुरई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद गोपाल बाग के पुनीत श्रीवास्तव की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ गांव के ही सम्मय माता मंदिर जा रहीं थीं। अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई को ठोकर मारने के बाद कार चालक ने परी श्रीवास्तव (13) व शगुन श्रीवास्तव (11) को ठोकर मारी। दोनों सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगीं। इसके बाद थोड़ा आगे ही कमडावां गांव के तिवारीपुरवा निवासी लवकुश मिश्र का बेटा रौनक मिश्र (10) भी सम्मय माता मंदिर जा रहा था, उसे ठोकर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक के होश उड़ गये, लेकिन वह रुक गया। उसने स्थानीय लोगों की मदद से कार में ही सभी को बैठाकर गोंडा मेडिकल कॉलेज आया। जहां अंगद विश्वकर्मा उर्फ झुरई व शगुन श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।  खरगूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed