{"_id":"65d8424abda44d412503748f","slug":"a-car-hits-a-devider-in-koorbhar-thana-in-sultanpur-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत
Fri, 23 Feb 2024 02:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, कूरेभार (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कूरेभार (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:10 PM IST
सार
सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र कूरेभार के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सेउर गांव के पास शुक्रवार सुबह बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी व पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार पर सवार पति-पत्नी व एक अन्य महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे लखनऊ से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार बिहार के बिहिया आरा निवासी राम चंद्र गुप्ता (55), उनकी पत्नी माया देवी (52) पुत्र विकास (30) व आंटी चिंता देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में राम चंद्र गुप्ता, माया देवी व चिंता देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि विकास बच गया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा कर्मी घायल विकास को सीएचसी कूरेभार ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।