फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car colloid with devider five injured in Raebareli.

Raebareli: महाकुंभ में गुम हुए बुजुर्ग को लेकर लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

Wed, 12 Feb 2025 05:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

प्रयागराज से बुजुर्ग को लेकर वापस लौट रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
A car colloid with devider five injured in Raebareli.
हादसे में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गणेशगंज में रहने वाले बुजुर्ग ओम प्रकाश अग्रवाल रविवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिए लखनऊ से प्रयागराज रवाना हुए। इस दौरान वह महाकुंभ की भीड़ में गुम हो गए। जब ओम प्रकाश घर नहीं लौटे तो परिवार ने लखनऊ में अधिकारियों से संपर्क किया तो प्रयागराज कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज कंट्रोल रूम से ओम प्रकाश के बारे में जानकारी परिवार को दी गई। इस पर परिवार के सदस्य उनको लेकर बुधवार भोर कार से प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सुबह करीब छह बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सचिन अग्रवाल (40), रंजीत अग्रवाल (44), ओम प्रकाश अग्रवाल (60), अमन (35), दीपक अग्रवाल (40) घायल हो गए जबकि मनोज अग्रवाल (42) मामूली रूप से घायल हुए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में गणेशगंज के रहने वाले मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्रयागराज से लौटते समय हरचंदपुर के पास दुर्घटना हुई। ओम प्रकाश अग्रवाल के परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज से गणेशगंज लखनऊ जा रहे थे। जिला अस्पताल के ईएममो डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि हरचंदपुर सीएससी से रेफर होकर पांच लोग आए। सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed