महिला अपराधों के खिलाफ 9 दिन का जागरूकता अभियान, एडीजी 1090 को दी गई जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जागरूकता और माहिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 9 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 से 25 अक्तूबर तक चलेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने शनिवार को लोकभवन में इसकी समीक्षा की। एडीजी 1090 नीरा रावत ने महिला सुरक्षा और अभियान से जुड़ा प्रस्तुतीकरण दिया। अवनीश अवस्थी ने बताया कि सभी प्रमुख विभागों जैसे चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं समायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे विभागों के माध्यम से अभियान का सफल संचालन कराया जाएगा।
डीजीपी ने बताया कि सभी जिलों में थाना व अन्य विभागों के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता के पोस्टर चस्पा कराए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
Lucknow: Additional Chief Secretary (Home), Awanish Awasthi holds meeting with govt officials on women's security
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2020
"CM ordered a very extensive campaign on this matter. From Oct 17-25, it'll be run by the police & education departments. Specifics are still being figured," he says pic.twitter.com/CO8g4VVu8W