{"_id":"6a46cbb297ca46f05b0b36e7","slug":"a-businessman-committed-suicide-by-jumping-from-the-ninth-floor-lucknow-news-c-13-lko1096-1811056-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौवीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौवीं मंजिल से कूदकर व्यापारी ने दी जान
Fri, 03 Jul 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
विवेक माहेश्वरी की फाइल फोटो।
लखनऊ। महानगर के विज्ञानपुरी में बृहस्पतिवार शाम शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कूदकर व्यापारी विवेक माहेश्वरी (35) ने खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि विवेक पत्नी और बेटे के साथ शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक में आठवें तल पर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उन्होंने नौवें तल से छलांग लगा दी। शोर सुनकर दौड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विवेक किसी बात को लेकर काफी समय डिप्रेशन में चल रहे थे। फिलहाल घरवाले डिप्रेशन का कारण बता नहीं सके हैं। घरवालों के तहरीर देने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया है।