फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman and another person were cheated of Rs 67.13 lakh in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी व एक अन्य से 67.13 लाख की ठगी

Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A businessman and another person were cheated of Rs 67.13 lakh in the name of investment
लखनऊ। आलमबाग के आदर्श नगर निवासी कारोबारी सिद्धार्थ सिंह ने केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी के निदेशक व पांच अन्य पर निवेश के नाम पर उनसे व दोस्त से 67.13 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ के मुताबिक मार्च 2022 में परिचित कोमल अग्रवाल ने उनकी पहचान मुंबई निवासी कंपनी के निदेशक कुणाल धीरण मेहता से कराई थी। कुणाल ने उन्हें बताया कि कंपनी का एक दफ्तर विभूतिखंड स्थित एल्डिको कॉर्पोरेट टॉवर में है, जहां लोग निवेश करते हैं। फिर उन्हें हर माह मुनाफा मिलता है। झांसे में आए सिद्धार्थ ने भी अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 तक 62.13 लाख रुपये निवेश कर दिए। उनके दोस्त नोएडा निवासी अमित शर्मा ने भी कंपनी में पांच लाख निवेश कर दिए। इसी बीच उन्हें पता चला कि मुंबई पुलिस ने निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जब उन्होंने व दोस्त ने आरोपी के घरवालों से रकम लौटाने की मांग की तो उसकी मां रीता, पिता धीरेन मेहता, यशी थापा व सुशील कुमार ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed