{"_id":"5a8986da4f1c1ba32a8b80ab","slug":"a-bride-ran-away-from-home-on-her-wedding-day-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा करता रहा इंतजार, छत से कूद प्रेमी के घर पहुंच गई दुल्हन, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा करता रहा इंतजार, छत से कूद प्रेमी के घर पहुंच गई दुल्हन, मच गया हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बछरावां/रायबरेली
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
...डीजे के धुन पर बाराती थिरक रहे थे। जयमाल की तैयारी चल रही थी। स्टेज पर खड़ा दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। समय बीतता गया, लेकिन दुल्हन नहीं पहुंची। इसी बीच दुल्हन के लापता होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि लड़की छत से कूदकर पड़ोसी के घर पहुंच चुकी है। लड़की प्रेमी के साथ ही शादी करने पर अड़ गई। परिवारीजन इसको लेकर तैयार नहीं थे। बाद में बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। रातभर गांव में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
हरचंदपुर के गंगागंज निवासी एक युवक की शादी बछरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ तय थी। शनिवार रात दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा। बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने बारातियों का खूब सेवा सत्कार किया। बाराती भी नाचते-गाते खुशियां मना रहे थे। इसी बीच जयमाल की बारी आई।
विज्ञापन
दूल्हा स्टेज पर जयमाल के लिए दूल्हन का इंतजार करने लगे। काफी देर तक जब लड़की नहीं आई तो वधू पक्ष ने उसे खोजना शुरू किया। लेकिन लड़की घर पर नहीं मिली। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इसी बीच वर पक्ष को भी मामले की भनक लग गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दुल्हन छत से कूदकर पड़ोसी के घर पहुंच गई है।
Trending Videos
पड़ोस के युवक से प्यार करती थी युवती
बताते हैं कि लड़की पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी और उसी से शादी करने की बात कह रही थी। दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बारातियों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गईं। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि लड़की किसी दूसरे युवक से प्यार करती है। इसलिए उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।