फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A beloved goes and destroyed marriage of her lover.

प्रेमी की शादी में प्रेमिका का तांडव, उखाड़ फेंका मंडप!

Mon, 01 Dec 2014 12:10 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Dec 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
A beloved goes and destroyed marriage of her lover.

हजरतगंज स्थित पांच सितारा होटल क्लार्क अवध में रविवार रात एक रसूखदार की शादी में प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। शादी रुकवाने के इरादे से होटल में घुस रही युवती को बाउंसरों ने पीटा। रसूखदार के यौनशोषण का शिकार युवती इंसाफ की मांग करती रही। कई घंटे मूकदर्शक रही महिला थाने की पुलिस हरकत में आई तो होटल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस व मीडियाकर्मियों को पीट दिया।

विज्ञापन


इस बीच रसूखदार ने आननफानन में फेरे लिए और दुल्हन को साथ लेकर निकल गया। युवती ने महिला थाने की इंस्पेक्टर व वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी पर रसूखदार से साठगांठ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने 26 नवंबर को महिला थाने में गोमतीनगर के वास्तु खंड निवासी अभिषेक त्रिपाठी व उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अभिषेक ने साल भर पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। अपने परिवारीजनों के सामने शादी का वादा किया। इसके बाद यौनशोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती होने पर युवती ने दबाव बनाया तो जल्दी शादी की बात कहकर गर्भपात करा दिया। अभिषेक के तेवर बदलने पर युवती ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की।

आत्मदाह करने की धमकी देकर भेजे एसएमएस

A beloved goes and destroyed marriage of her lover.

आरोप है कि वीमेन पॉवर लाइन में काफी समय तक टालमटोल पर युवती ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान युवती ने पुलिस को कई बार बताया कि अभिषेक की 30 नवंबर को शादी है लेकिन महिला थाने की पुलिस कार्रवाई में टालमटोल करती रही।

शादी के दिन तक युवती ने पुलिस अफसरों को फोन किया और आत्मदाह की चेतावनी देते हुए एसएमएस भेजे। महिला थाने की इंस्पेक्टर को साथ लेकर अभिषेक के घर पहुंची। पता चला कि उसकी बारात क्लार्क अवध होटल पहुंच चुकी है। युवती शादी रुकवाने के लिए होटल में घुसी ही थी कि पहले से तैनात महिला गार्डों व बाउंसरों ने उसे पीटकर खदेड़ दिया।

होटल के गेट पर हंगामा करने के साथ इंसाफ मांग रही युवती ने इंस्पेक्टर महिला थाना कनक लता दुबे व वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी पर रसूखदारों से साठगांठ का आरोप लगाया। उसने चार दिन पहले दर्ज कराई रिपोर्ट पर कार्रवाई न करने की वजह पूछी। पुलिसकर्मी उस पर शांतिभंग का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की तैयारी करने लगे।

होटल में घुसा जत्था
करीब तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने होटल में जाकर आरोपी से तहकीकात का इरादा बनाया। महिला थाने की इंस्पेक्टर के साथ युवती गेट के भीतर पहुंची थी कि गार्डों ने घेर लिया।

इस पर पुलिस व मीडियाकर्मी भी गेट कूदकर होटल में घुसे। वहां गार्डों व बाउंसरों से जमकर मारपीट हुई। हमले में एसआई कृष्ण गोपाल शुक्ल, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व पत्रकार अभिषेक मिश्रा घायल हो गए।

उजाड़ डाला शादी का मंडप

A beloved goes and destroyed marriage of her lover.

धक्का मुक्की करते हुए युवती क्लार्क अवध होटल में अभिषेक के शादी समारोह तक पहुंची तब तक अभिषेक फेरे लेकर अपनी दुल्हन के साथ दूसरे गेट से निकल चुका था। इससे बौखलाई युवती ने मंडप नोचकर उजाड़ डाला और दहाड़ मारकर रोने लगी। पुलिस को आते देख बाराती भी खिसक लिए। अभिषेक के परिवार की महिलाओं ने विरोध जताने के साथ जरूरी सामान बटोरना शुरू किया।

इंस्पेक्टर की सफाई
रसूखदार से साठगांठ का आरोप लगते देख इंस्पेक्टर कनकलता दुबे ने सफाई दी कि एफआईआर दर्ज करने के बाद उन्होंने युवती को डॉक्टरी मुआयने के लिए बुलाया था लेकिन उसने अपनी नानी की मौत की बात कहकर टाल दिया और शनिवार शाम पुलिस से दुबारा संपर्क करके शादी रुकवाने के लिए दबाव बनाने लगी, जो साक्ष्य के अभाव में संभव नहीं था।

समझौता कर चुकी युवती
इंस्पेक्टर कनकलता दुबे ने बताया कि शोध छात्रा ने तीन महीने पहले वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की थी। वहां कई बार दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इसके बाद समझौता हो गया था। कुछ दिनों पहले अभिषेक की शादी तय होने की भनक लगने पर युवती ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कल तक रिपोर्ट देने के लिए कहा

A beloved goes and destroyed marriage of her lover.

इस पर एसएसपी प्रवीण कुमार का कहना है कि युवती द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट पर तफ्तीश की जा रही थी। इस बीच उसने अभिषेक त्रिपाठी की शादी रुकवाने के लिए होटल में जबरन घुसकर हंगामा किया। मीडियाकर्मियों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

एएसपी गरिमा सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इंस्पेक्टर की लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed