फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bangle seller speaks about situation in Ayodhya.

'बाहरी' ही आकर गर्माते हैं अयोध्या, यहां आपस में हिंदू-मुसलमान में कभी तनाव नहीं होता'

Mon, 11 Nov 2019 05:19 PM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
A bangle seller speaks about situation in Ayodhya.
सबीरा बानो - फोटो : amar ujala

40 बरसों से प्रभु नगरी अयोध्या में सुहागिनों को चूड़ी पहना रहीं सबीरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे ही दिन पूरे भरोसे के साथ अपनी दुकान खोली। वे बताती हैं कि यहां के बाशिंदों में आपस में कभी भी तनाव के हालात पैदा नहीं होते। बाहर से आने वाले ही माहौल गर्माते हैं।

विज्ञापन


हंसते हुए कहती हैं कि नमाज पढ़ने का वक्त है। यूं तो हमें फोटो खिंचाने की अनुमति नहीं, पर आपको (संवाददाता को) दुनिया को यह बताने के लिए फोटो दे रही हूं कि हम अपनी नगरी में पूरी तरह से महफूज हैं।
विज्ञापन


फैसला आने के दिन उन्होंने दुकान क्यों बंद रखी? उल्टा सवाल करती हैं-क्या हिंदू भाइयों ने शनिवार को दुकानें बंद नहीं रखी थीं। दरअसल एहतियातन सभी की दुकानें बंद करवाई गई थीं। सबीरा बानो 40 बरसों से अयोध्या में सुहागिनों को चूड़ी पहना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताती हैं, बेटे समेत परिवार के सभी सदस्य शादी व दूसरे शुभ अवसरों पर घरों में भी चूड़ी पहनाने चले जाते हैं। हमारा कारोबार मुसलमानों से कम और हिन्दुओं की वजह से ज्यादा चलता है। हमारे आसपास मुसलमानों की दुकानें-घर तो न के बराबर हैं, फिर भी कभी कोई भय महसूस नहीं होता। पूरे यकीन के साथ सबीरा बानो कहती हैं, अतीत में यहां जितनी भी घटनाएं हुईं, बाहरियों ने ही उन्हें अंजाम दिया।

'न जाने अयोध्या और यहां के बाशिंदों ने अपनी जिंदगी में कितने ज्वार-भाटा देखे'

अयोध्या के मुख्य बाजार में ही उनकी दुकान और उसके ठीक पीछे सबीरा बानो का घर है। उनके बेटे-बहू बारावफात मनाने पत्नी के मायके सुल्तानपुर गए हैं। सबीरा कहती हैं कि इसका कोई और मतलब नहीं लगाना। अक्सर ही बेटा मीलाद उन नबी के मौके पर अपनी ससुराल जाता रहा है। वे कहती हैं कि न जाने अयोध्या और यहां के बाशिंदों ने अपनी जिंदगी में कितने ज्वार-भाटा देख लिए। आशंकाओं से भरे यह दिन भी उसी तरह से गुजर जाएंगे।

...ताकि सबसे शांत शहरों में पहचानी जाए अयोध्या

अयोध्या रविवार को अपनी सामान्य चाल में ही दिखी। बाजार खुला। अलबत्ता रास्ते सील होने के कारण भीड़भाड़ कम रही। खड़ाऊं बना रहे नीलकंठ और चिलम बेच रहे संजय श्रीवास्तव कहते हैं कि अब बहुत हो गया। प्रभु राम से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि इस नगरी की पहचान सबसे शांत शहरों में कराएं, ताकि देश-दुनिया के पर्यटक यहां करोड़ों की संख्या में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed