{"_id":"124-64383","slug":"Lucknow-64383-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे तत्काल हटाएं वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे तत्काल हटाएं वरना होगी कार्रवाई
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जे की खबरों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
लीडा के सीईओ और प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डॉ. एसपी सिंह ने अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी है कि वे अवैध कब्जे व निर्माण तत्काल हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ बेदखली के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वे लीडा के मास्टर प्लान से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लीडा के ड्राफ्ट मास्टर प्लान 'लीडा:2031' का प्रस्तुतीकरण हुआ।
सिंह ने मुख्य परामर्शी टेकमेक द्वारा मास्टर प्लान तैयार करने में देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि 10 अगस्त तक मास्टर प्लान का ड्राफ्ट पेश नहीं किया गया तो सरकार कांट्रैक्ट रद्द कर नया परामर्शी चुनेगी।
विज्ञापन
टेकमेक को 2010 में छह महीने के भीतर मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रमुख सचिव ने ड्राफ्ट रिपोर्ट में आवश्यक स्वीकृतियों व अनापत्तियों को भी शामिल करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास के लिए भूमि अधिग्रहण के पहले मास्टर प्लान बनना चाहिए ताकि अवैध कब्जे की समस्या न हो।