फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new local train for pratapgarh from lucknow

30 रुपये में प्रतापगढ़ पहुंचाएगी डीएमयू

Sat, 27 Jul 2013 11:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
new local train for pratapgarh from lucknow

डीएमयू से रायबरेली तक का सफर करने के लिए यात्रियों को मात्र 15 रुपये किराया अदा करना होगा।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के लिए प्रस्तावित डीएमयू को चलाने के लिए रेलवे ने किराया तय करने के साथ ही ईंधन की भी व्यवस्था कर दी है।

लखनऊ से प्रतापगढ़ तक 173 किलोमीटर की यात्रा में डीएमयू प्रति फेरे पर 900 लीटर डीजल की खपत होगी। इस पर करीब 45 हजार रुपये ईंधन की लागत आएगी।

डीएमयू में दो इंजन होंगे। आगे वाला इंजन छह बोगियों को खींचेगा जबकि पीछे वाला इंजन सपोर्ट करेगा।

दो इंजनों के एक साथ काम करने के कारण डीजल की खपत बढ़ने के बावजूद रेलवे ने डीएमयू का किराया पैसेंजर ट्रेन की तर्ज पर रखने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को वाणिज्य अनुभाग के अधिकारियों ने डीएमयू का किराया निर्धारित कर दिया। जानकारी के अनुसार डीएमयू (74202) लखनऊ से रायबरेली का सफर करीब दो घंटे में तय करेगी।


इसके लिए यात्रियों को 15 रुपये किराया चुकाना होगा। जबकि प्रतापगढ़ के लिए यात्रियों को 30 रुपये चुकाने होंगे। फिलहाल रेलवे प्रशासन अब इसको चलाने की तिथि का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
स्टेशन आना जाना किराया (रुपये में )
लखनऊ - 16:25
उतरेटिया 16:49 16:50 5
मोहनलालगंज 16:59 17:00 5
कनकहा 17:06 17:07 5
निगोहां 17:14 17:22 10
श्रीराजनगर 17:28 17:29 10
बछरावां 17:35 17:36 10
कुंदनगंज 17:45 17:50 15
हरचंदपुर 17:59 18:00 15
गंगागंज 18:06 18:07 15
रायबरेली 18:17 8:22 15
रूपामऊ 18:33 18:34 20
फुरसतगंज 18:42 18:50 20
जायस 18:59 19:00 20
बनी 19:18 19:29 25
गौरीगंज 19:36 19:37 25
तालाखजूरी 19:48 19:50 25
अमेठी 20:05 20:11 25
मिसरौली 20:19 20:20 30
सहजीपुर हाल्ट 20:25 20:26 30
अन्तू 20:36 20:37 30
जगेशरगंज 20:49 20:57 30
चिलबिला 21:12 21:13 30
प्रतापगढ़ 21:25 ----- 30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed