फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ration distribution will check by phone calls

अब फोन कॉल से परखी जाएगी राशन वितरण की सच्चाई

Thu, 25 Jul 2013 11:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
ration distribution will check by phone calls

आपूर्ति विभाग फर्जी राशन कार्ड के सहारे गरीबों के कोटे का अनाज हड़पने वाले कोटेदारों पर शिकंजा कसने की नयी कवायद शुरू करेगा।

विज्ञापन


इसके तहत तय समय पर राशन सामग्री न मिलने अथवा घटतौली की शिकायतों पर आरोपित कोटेदारों के खिलाफ लाइसेंस निलंबित करने की त्वरित कार्रवाई होगी।

सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को दागदार बनाने वाले ऐसे कोटेदारों की धरपकड़ के लिए फोन कॉल का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए आपूर्ति निरीक्षकों की एक अलग टीम गठित होगी।

टीम के सदस्य कार्डधारियों से सीधे फोन से संपर्क कर समय पर पूरा अनाज मिलने अथवा न मिलने की पुष्टि के आधार पर वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों को चिह्नित कर शिकायत का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जांच की इस नयी व्यवस्था के अमल में आने से बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्डों के सहारे गरीबों के अनाज को कागजों पर वितरित दिखा उसकी कालाबाजारी कराने वाले कोटेदारों पर कड़ाई से शिकंजा कस सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम आपूर्ति ओपी राय की पहल पर इस नयी कार्ययोजना को जल्दी जिले में अमल में लाया जाएगा। इसके तहत कार्डधारी को तय समय पर सस्ती दर का आवंटित गेहूं चावल व चीनी मिलने अथवा न मिलने, घटतौली की आशंका व कोटेदार के व्यवहार के बारे में आधारित प्रश्नावली के आधार पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।

इसके आधार पर ही ऐसे कोटेदारों को चिह्नित किया जाएगा जिनके खिलाफ कार्डधारियों द्वारा समय पर आवंटित अनाज वितरित न करने अथवा घटतौली की शिकायत उजागर हुई होगी।


ऐसी शिकायतों का भौतिक स्तर पर सत्यापन कर पुष्टि के आधार पर आरोपित कोटेदार को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा जाएगा। जवाब न देने वाले कोटेदार का वितरण लाइसेंस निरस्त कर आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed