फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 buses including volvo siezed

वॉल्वो समेत तीन डग्गामार बसें सीज

Mon, 22 Jul 2013 12:26 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 22 Jul 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
3 buses including volvo siezed

परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की टीम ने रविवार को औचक चेकिंग के दौरान वॉल्वो समेेत तीन डग्गामार बसों को दबोचा।

विज्ञापन


गोंडा की डग्गामार बस को पकड़ा गया तो उसके यात्रियों ने हंगामा कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया। टीम ने तीनों बसों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि एयरपोर्ट से पहले कानपुर की तरफ से आ रही वॉल्वो (यूपी 17 टी 6788) को रोककर जांच की गई तो पता चला वह डग्गामारी करके दिल्ली और लखनऊ के बीच सवारी ढो रही है।

विज्ञापन


इस वॉल्वो में 54 यात्री सवार थे जिनको मौके पर ही उतार कर बस को आलमबाग पुलिस के हवाले कर दिया। इस वॉल्वो का रामपुर के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने फैजाबाद रोड पर डग्गामार बसों को पकड़ने के लिए निगरानी शुरू की। बीबीडी के पास बस (यूपी 47 टी 2223) को रोक कर दस्तावेज की जांच की तो उसके डग्गामार होने का खुलासा हुआ।

इस बस में 40 यात्री सवार थे जो गोंडा के गौरी बाजार से आ रहे थे। टीम ने बस से यात्रियों को उतारने का प्रयास किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को पालीटेक्निक चौराहे पर उतार करके बस को सीज करने की कार्रवाई हुई।


यहीं पर बस संख्या (यूपी 43 टी 1306) करनैलगंज से 50 यात्रियों को लेकर लखनऊ आने के दौरान पकड़ा गया। इसके यात्रियों को मौके पर उतार कर बस को चिनहट पुलिस की हिरासत में दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed