फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new declaration needed for ews and lig

गरीब आवास के लिए देना होगा नया हलफनामा

Sun, 21 Jul 2013 12:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
new declaration needed for ews and lig

शहीद पथ पर एक कंपनी की ग्रुप हाउसिंग स्कीम में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों के आवंटन में नए सिरे से शपथ पत्र आवेदकों को देना पड़ेगा।

विज्ञापन


पुराने दिए गए शपथ पत्र में प्राधिकरण ने गड़बड़ी पाई है, इसमें केवल आवेदक की ही आय का उल्लेख किया गया। जबकि, नए शपथ पत्र में आवेदकों को पूरे परिवार की आय ईडब्ल्यूएस के लिए छह हजार और एलआईजी के लिए 10 हजार रुपए देनी होगी।
विज्ञापन


एक लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल की एक निजी ग्रुप हाउसिंग स्कीम में गड़बड़ी निकली थी। गरीब आवासों के लिए अपनाई गई आवंटन प्रक्रिया में खोट निकली है।

इस कंपनी को करीब 250 ईडब्ल्यूएस और 250 एलआईजी फ्लैट अपने आवंटियों को देने थे। इसी वजह से प्राधिकरण की उप सचिव संतोष मुर्डिया ने लाटरी प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्डिया ने उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी को कहा था कि, इस कंपनी ने पंजीकरण करने वालों के लिए आय सीमा का जो प्रमाण पत्र लिया है, वह दोषपूर्ण है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी से मुलाकात की।

तिवारी ने कंपनी के प्रतिनिधियों को साफ किया कि, वे शपथ पत्र नए सिरे से बनवाएं, जैसा कि शासनादेश में उल्लेखित है। प्रमाण पत्र को बदल कर कंपनी अब पूरे परिवार की आय संबंधी प्रमाणपत्र दे। उसी आधार पर लाटरी और बाद में आवंटन होगा।

बाद में अगर किसी शिकायत में किसी आवंटी की आय हलफनामे से अधिक पाई गई, तो उसको आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed