फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wreckage in hussainabad gate

हुसैनाबाद गेट का एक हिस्सा ढहा

Sun, 21 Jul 2013 11:24 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
wreckage in hussainabad gate

छोटे इमामबाड़े के नजदीक स्थित करीब 200 साल पुराने हुसैनाबाद गेट की छत का एक हिस्सा शनिवार की रात भरभराकर जमीन पर गिर गया। केले के एक ठेले पर यह मलबा गिरा, जिससे ठेला पलट गया।

विज्ञापन


सौभाग्य से किसी व्यक्ति के ऊपर न गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, इस पुरातात्विक गेट के संरक्षण को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर नहीं हैं। ऐसे में स्थिति बिगड़ती जा रही है। दिन पर दिन यह गेट जर्जर हो रहा है।
विज्ञापन


हुसैनाबाद रोड पर नवाब आसिफुद्दौला के समय का यह गेट है। जिसके तीन हिस्से हैं। घंटाघर की ओर से आते समय बायें हाथ का जो हिस्सा है, उसकी छत का एक टुकड़ा रात करीब आठ बजे भरभरा कर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मलबा कल्लू केले वाले के ठेले पर गिरा। जिससे उसका ठेला पलट गया। जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते भीड़ जमा होने लगी।

इसके बाद लगभग तीन घंटे बीत गए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बावजूद यहां मलबा भी नहीं उठवाया गया।

स्थानीय नागरिक ओएस नासिर का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर नगर विकास मंत्री आजम खान तक को इस गेट के जीर्णोद्भार की मांग को लेकर पत्र लिखा गया है।


मगर अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि, यहां जबरदस्त कब्जा है। केवल मोहर्रम के मौके पर रंग रोगन होता है। बाकी पूरे साल कुछ भी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed