{"_id":"124-63544","slug":"Lucknow-63544-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, 27 से दोबारा लैपटॉप बांटेंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, 27 से दोबारा लैपटॉप बांटेंगे अखिलेश
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों से लैपटॉप वितरण का इंतजार कर रहे राजधानी के हजारों छात्र-छात्राओं की मुराद अगले सप्ताह पूरी होने वाली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 जुलाई को दूसरे चरण के तहत लैपटॉप वितरण की शुरुआत करेंगे।
इसी दिन सभी संबंधित कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन के अधिकारियों ने कॉलेजों के साथ मिलकर लैपटॉप वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एसडीएम स्तर के अधिकारियों को कॉलेजवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री किस कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटेंगे।
विज्ञापन
वैसे लविवि व दो गर्ल्स कॉलेजों में मुख्यमंत्री के जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन वहां की तैयारियों पर विशेष ध्यान दे रहा है।
डीएम अनुराग यादव के मुताबिक दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम तय हुआ है। दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्थगित कर दिया गया था कार्यक्रम
मालूम हो कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते ही पिछले दिनों लविवि सहित दस कॉलेजों में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम तय होने के अगले दिन स्थगित कर दिया गया था। इसके तहत 10 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य करीब 11 हजार छात्र-छात्राओं को उनके कॉलेज में ही लैपटॉप उपलब्ध कराए जाने थे।
चूंकि वितरण की शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथो होनी थी और 10 जुलाई तक वह विदेश यात्रा से नहीं लौटे थे इसलिए एक दिन पूर्व कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और गत वर्ष इंटरमीडिएट पास करने वाले हजारों छात्रों को लैपटॉप मिलने का इंतजार लंबा हो गया।
सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण में 16 कॉलेजों के करीब 19 हजार छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए लैपटॉप महीने भर से कॉलेजों व अधिकारियों की निगरानी में रखे हैं। उक्त कॉलेजों में सबसे ज्यादा 3262 छात्र जेएनपीजी (केकेसी) के हैं।
लविवि में 2590 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जाने हैं। लविवि, आईटी कॉलेज व महिला गर्ल्स कॉलेज में मुख्यमंत्री के जाने की संभावना को देखते हुए वहां तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लविवि में शनिवार से कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू हो गईं।
कॉलेजवार छात्र-छात्राओं की संख्या
एपी सेन गर्ल्स कॉलेज-643
अमीरुद्दौला इस्लामिया कॉलेज-753
बीएनएनवी पीजी कॉलेज-1597
डीएवी पीजी कॉलेज-826
आईटी कॉलेज-1061
जेएनपीजी कॉलेज-3262
कालीचरण कॉलेज-1027
खुनखुनजी गर्ल्स कॉलेज-479
कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज-557
क्रिश्चियन कॉलेज-1521
महिला डिग्री कॉलेज-1498
मुमताज पीजी कॉलेज-826
नारी शिक्षा गर्ल्स कॉलेज-851
शशिभूषण गर्ल्स कॉलेज-569
विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज-1011
लखनऊ विश्वविद्यालय-2590