{"_id":"609794b92b7ed4677c435a9c","slug":"99-candidates-for-pradhan-posts-died-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत चुनाव के दौरान 99 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों का हुआ निधन, सीतापुर में निर्वाचित प्रधान की भी मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत चुनाव के दौरान 99 ग्राम प्रधान उम्मीदवारों का हुआ निधन, सीतापुर में निर्वाचित प्रधान की भी मृत्यु
Sun, 09 May 2021 01:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 01:22 PM IST
सार
पिसावां ब्लॉक के बद्दापुर के नवनिर्वाचित प्रधान गोविंद प्रताप सिंह की शनिवार देर रात मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान स्वर्गीय गोविंद प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चार चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद के 99 उम्मीदवारों का निधन हुआ। वहीं, पिसावां ब्लॉक के बद्दापुर के नवनिर्वाचित प्रधान गोविंद प्रताप सिंह की शनिवार देर रात मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इन ग्राम पंचायतों में 9 मई को उप चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। 11 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
इनमें कुशीनगर में 11, उन्नाव में 8, बाराबंकी में 7, बहराइच में 7, बलिया में 6, सोनभद्र में 5, कौशांबी, मिर्जापुर और बुलंदशहर में 4-4, भदोही, औरैया, बांदा, अमेठी, बस्ती और मुरादाबाद में 3-3, फिरोजाबाद, जालौन, संभल, कानपुर देहात, कासगंज, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ में 2-2 ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों का निधन हुआ।
विज्ञापन
एटा, गोरखपुर, ललितपुर, मुजफ्फर नगर, वाराणसी, हमीरपुर और अंबेडकर नगर में एक-एक उम्मीदवार का निधन हुआ।