फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   960 villagers appeared in the literacy test

Lucknow News: साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए 960 ग्रामीण

Sun, 19 Mar 2023 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
960 villagers appeared in the literacy test
रायबरेली। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 149 केंद्रों (परिषदीय विद्यालयों) में परीक्षा कराई गई, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के 960 ग्रामीणों ने भाग लिया। इन लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाया गया।
विज्ञापन


परीक्षा के जरिए यह परखने की कोशिश होगी कि इनमें कितने लोग साक्षर हो गए हैं। परीक्षा में 971 ग्रामीणों को भाग लेना था, जिनमें 11 लोग अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय दिया गया, जिसमें किसी भी समय आकर ग्रामीणों को तीन घंटे की परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि विकास क्षेत्र खीरों में 118, हरचंदपुर में 139, सतांव में 136, राही में 146, अमावां में 136, सरेनी में 25, ऊंचाहार में 45, जगतपुर में 24, लालगंज में 24, शिवगढ़ में 25, सलोन में 50, छतोह में नौ, डीह में 58 एवं रोहनिया में 25 ग्रामीणों ने परीक्षा दी। राही विकास क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने 23 विद्यालयों में हुई परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक छत्ता का पुरवा, मदनापुर, दुकनहा, सेहरामऊ, कालूपुर, सेनी आदि विद्यालयों में हुई परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने जायजा लिया। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छतोह में हुई परीक्षा में लीलावती, सरोजा देवी, संगीता, शांति देवी, माधुरी, चंपा देवी, उर्मिला देवी आदि ने भाग लिया। धर्मेंद्र कुमार मिश्र, अशफाक अहमद, अभय कुमार सिंह, अमित वर्मा की देखरेख में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed