फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   94 CHO's salary cut, CMO siege in protest

Lucknow News: जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 04 Sep 2023 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
94 CHO's salary cut, CMO siege in protest
जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की पुरजोर वकालत
विज्ञापन

सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपा
फोटो संख्या 9, 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जनसमस्याओं को लेकर सपाई सड़क पर उतरे। सपा कार्यालय सुपर मार्केट में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च करते हुए बढ़ी। रास्ते में पुलिस की तैनाती के साथ ही कलेक्ट्रेट में भी सुरक्षा घेरा बना दिया गया। जनता से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को लेकर सपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सपाइयों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की पुरजोर वकालत की।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि किसान भुखमरी के कगार पर है। एक तरफ पूरा जिला सूखे से प्रभावित है और दूसरी तरफ नहरोंं में पानी नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। जिला अस्पताल में आईसीयू एवं एमआरआई न होने से मृत्यु दर बढ़ रही है। छुट्टा मवेेशी किसानों के लिए आफत बने हैं तो दूसरी तरफ आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं। जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में बारिश कम होने से सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। अंधाधुंध बिजली कटौती एवं बिलों में रीडिंग बढ़ाकर धनराशि वसूली जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगे। फसल बचाने के लिए नहरों में पर्याप्त पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि यह तो अभी अंगड़ाई है, समाजवादियों की लड़ाई अभी बाकी है। जनहित के मुद्दों पर पार्टी हमेशा आवाज उठाती रहेगी। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री मो. अरशद, उपाध्यक्ष हसीन अहमद, जगदेव यादव, आलू महराज, रामनाथ यादव, कृपाशंकर, कल्लू चौधरी, पुत्तन यादव, राजेंद्र यादव, रज्जू खान, डॉ. एमआई जावेद ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed