{"_id":"64f5d58f11a662843f0fb214","slug":"94-chos-salary-cut-cmo-siege-in-protest-raebareli-news-c-101-1-slko1033-3578-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 94 सीएचओ का वेतन काटा, विरोध में सीएमओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 94 सीएचओ का वेतन काटा, विरोध में सीएमओ का घेराव
Mon, 04 Sep 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
सीएमओ को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की, गुस्सा
फोटो संख्या 14
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर काम करने वाले 94 मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का वेतन काट दिया है। कई सीएचओ का तो 10-10 हजार रुपये तक काटा गया है। इससे नाराज सीएचओ ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर सीएमओ का घेराव करके उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सीएचओ ने परेशान करने वाले संबंधितों पर कार्रवाई के साथ ही पूरा वेतन दिलाने की मांंग की।
सोमवार को सीएचओ पिंकी, सुषमा, मंजू, प्रगति, ज्योति, आरती, किरन, सीमा, शिखा, अमिता देवी आदि ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक साथ 94 सीएचओ का वेतन काटकर परेशान किया जा रहा है। काम करने के बाद भी वेतन काटा जा रहा है। सीएचओ ने जिला कम्युनिटी प्रोग्राम प्रबंधक पर बिना नोटिस के वेतन रोकने व काटने का आरोप लगाया।
सीएमओ को यह भी बताया कि उपस्थिति का सत्यापन अधीक्षकों से कराने के बाद भी वेतन काटकर परेशान किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीरेद्र सिंह ने बताया कि सीएचओ ने ज्ञापन दिया है। मामले को दिखवाया जाएगा। यदि मनमाने तरीके से वेतन काटा व रोका गया है तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।