{"_id":"5f3f7c7649b2c30a7804dfb9","slug":"9382-km-long-roads-will-be-built-in-uttar-pradesh-dpr-of-pradhan-mantri-gram-sadak-yojna-3-ready","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बनेंगी 9382 किलोमीटर लंबी सड़कें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 की डीपीआर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बनेंगी 9382 किलोमीटर लंबी सड़कें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 की डीपीआर तैयार
Fri, 21 Aug 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 9382.24 किलोमीटर लंबी 1265 सड़कें बनाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण इसकी डीपीआर राज्य स्तरीय समिति से अनुमोदन कराकर केंद्र सरकार को भेजेगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पहले यूपी को वर्ष 2020-21 में 2500 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन देश के अन्य प्रदेशों से लक्ष्य के मुताबिक प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण यूपी को इस वर्ष आठ हजार किलोमीटर सड़क बनाने को कहा गया है। योजना के तहत गांवों में नई सड़कें बनाने की जगह ऐसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा जो दस वर्ष पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पहले यूपी को वर्ष 2020-21 में 2500 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन देश के अन्य प्रदेशों से लक्ष्य के मुताबिक प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण यूपी को इस वर्ष आठ हजार किलोमीटर सड़क बनाने को कहा गया है। योजना के तहत गांवों में नई सड़कें बनाने की जगह ऐसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा जो दस वर्ष पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई हैं।
विज्ञापन
यूपी में बनाई जाएगी सबसे अधिक सड़कें
इन सड़कों की चौड़ाई 5.5 मीटर तक होगी। ग्रामीण क्षेत्रों की सुगमता के लिए सड़कों का ऑनलाइन चयन किया गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने बताया कि महीने के अंत तक डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। योजना के तहत इस वर्ष यूपी में सबसे अधिक सड़कें बनाई जाएगी।
जिला सड़क संख्या लंबाई (किमी.)
श्रावस्ती 10 54
लखनऊ 11 83.95
वाराणसी 11 63.55
अयोध्या 17 121.30
बहराइच 18 155.52
अंबेडकर नगर 19 144.50
अमेठी 21 144.50
बाराबंकी 22 164.21
गोरखपुर 23 141.50
गोंडा 27 186.66
सीतापुर 28 209.93
हरदोई 28 199.90
रायबरेली 30 216.63
जिला सड़क संख्या लंबाई (किमी.)
श्रावस्ती 10 54
लखनऊ 11 83.95
वाराणसी 11 63.55
अयोध्या 17 121.30
बहराइच 18 155.52
अंबेडकर नगर 19 144.50
अमेठी 21 144.50
बाराबंकी 22 164.21
गोरखपुर 23 141.50
गोंडा 27 186.66
सीतापुर 28 209.93
हरदोई 28 199.90
रायबरेली 30 216.63