फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   93 prisonors released from jail

अटल बिहारी के जन्मदिन पर जेल से रिहा हुए 93 कैदी, समाज सेवियों ने जमा किया जुर्माना

Tue, 26 Dec 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
93 prisonors released from jail
अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 93वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश की जेलों से 93 कैदियों को सोमवार को रिहा कर दिया गया। इसमें ज्यादातर वह कैदी हैं जो सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन जुर्माने की राशि जमा न कर पाने के कारण वह अतिरिक्त सजा काट रहे थे।
विज्ञापन


कारागार विभाग ने ऐसे 135 कैदियों की सूची तैयार की थी जिसमें से 93 कैदियों को शार्ट लिस्ट कर उनकी रिहाई के आदेश दिए गए थे। आईजी कारागार पीके मिश्रा ने बताया कि जिन कैदियों को रिहा किया गया है उसमें से सबसे अधिक 19 कैदी आगरा रेंज के हैं। 
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर कानपुर रेंज के 16 कैदी हैं जिनको सोमवार को रिहा किया गया। इसके अलावा वाराणसी रेंज के 14, बरेली रेंज के 11, इलाहाबाद रेंज के आठ, मेरठ और फैजाबाद रेंज के 7-7, लखनऊ रेंज के 6 और गोरखपुर रेंज के 5 कैदी ऐसे हैं जिनको अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैदियों के अर्थदंड को अलग-अलग स्वंय सेवी संस्था व समाज सेवी संस्था, क्लब, ट्रस्ट के सहयोग से जमा कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed