{"_id":"69542ef0c2d08c7ee8099610","slug":"92000-rupees-withdrawn-through-upi-after-stealing-mobile-phone-lucknow-news-c-13-lko1070-1537808-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से निकाले 92 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल चोरी कर यूपीआई से निकाले 92 हजार रुपये
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज निवासी विवेक कुमार का मोबाइल फोन चोरी कर उनकी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विवेक के अनुसार 19 दिसंबर की सुबह नौ बजे वह कपूरथला से आईटी चौराहा ई रिक्शे से जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बगल में बैठे युवक ने उनका मोबाइल फोन जेब से चुरा लिया। विवेक को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने सिम कार्ड ब्लॉक कराया। इस बीच चोर ने उनके यूपीआई अकाउंट से 13 बार में 92,201 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक के टोलफ्री नंबर पर कॉल किया तो इसका पता चला। विवेक ने तुरंत 1930 पर शिकायत की। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि चोरी व आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।