फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   92 urban bodies declared defaulter in special cleanliness campaign

विशेष स्वच्छता अभियान में 92 शहरी निकाय डिफॉल्टर घोषित, नहीं दिया काम का ब्यौरा

Fri, 31 Jul 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
92 urban bodies declared defaulter in special cleanliness campaign
- फोटो : PTI
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में चलाए गये विशेष स्वच्छता अभियान में 92 नगर निकायों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने शहरी निकायों की ऐसी स्थिति पर असंतोष जताते हुए सभी नगर निकायों से स्वच्छता अभियान के दौरान कराए गए कामों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जुलाई में शासन स्तर से सभी शहरी निकायों को निर्देश दिए गए थे कि वे कोविड-19 के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाएं। इलाकों को सैनिटाइज किया जाए। जहां कहीं भी कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं वहां नियमित सफाई की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही निकायों को यह भी आदेश थे कि वे अपने द्वारा कराए जा रहे कामों की सूचना भी सरकार से साझा करें।
विज्ञापन


लेकिन, हाल ही में कई समीक्षा में पाया गया कि 92 शहरी निकाय ऐसे थे, जिन्होंने यह सूचनाएं साझा नहीं की हैं। अभी यह तो तय नहीं हो पाया है कि उन्होंने विशेष सफाई अभियान अपने क्षेत्र में चलाए या नहीं, लेकिन यह जरूर पाया गया है कि उनके द्वारा सूचना न मिलने से यह पुष्ट नहीं हो सकता कि उन्होंने निर्देशों का पालन किया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर 92 शहरी निकायों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। साथ ही निदेशालय ने इस तरह के रवैये पर ऐतराज जताया है। सभी शहरी निकायों के लिए आदेश जारी हुए हैं कि हर शनिवार व रविवार को इसकी सूचना निदेशालय को अवश्य भिजवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed