{"_id":"5c782d5bbdec2211a00c8e8e","slug":"91551379803-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बाद अमेठी आएंगे राहुल व प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के बाद अमेठी आएंगे राहुल व प्रियंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के बाद अमेठी आएंगे राहुल-प्रियंका
गौरीगंज। तीन मार्च को अमेठी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की धार कुंद करने के लिए राहुल व प्रियंका भी अमेठी आएंगे। फिलहाल दौरे की तिथि तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि तीन मार्च के बाद किसी भी दिन भाई-बहन अमेठी आ सकते हैं। दौरे का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। इस दौरान उनका जिला मुख्यालय से सात किमी दूर स्थित कौहार में जनसभा के अलावा सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण व आधारशिला रखने का भी कार्यक्रम है।
माना जा रहा है कि पूरे देश में कांग्रेस विशेषकर गांधी परिवार पर हमलावर रहने वाले मोदी यहां भी इससे नहीं चूूूकेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो तीन मार्च के बाद किसी भी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ सकते हैं।
विज्ञापन
भाई-बहन के दौरे का उद्देश्य पीएम के दौरे की धार कुंद करने के साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना भी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने तीन मार्च के बाद राहुल व प्रियंका के अमेठी आने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि दौरे की तिथि व कार्यक्रम पर अभी विचार चल रहा है।