{"_id":"5bb8ee8e867a5568584b9df1","slug":"91538846350-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में होगी 19 हजार होमगार्ड की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में होगी 19 हजार होमगार्ड की भर्ती
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नवंबर में 19 हजार होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्डों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों की अनुशासनहीनता पर मुख्यमंत्री की सख्ती का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो सिपाही ड्यूटी नहीं करना चाहता, वह खुशी से नौकरी छोड़कर चला जाए। प्रदेश में अब भी बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं। जिन्हें नौकरी मिल जाएगी।
अकबरपुर पहुंचे होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए नवंबर में 19 हजार होमगार्डों की भर्ती होगी। इनकी तैनाती कुंभ मेले के साथ ही रेलवे, मेट्रो समेत अन्य सरकारी व सार्वजनिक महत्व के कार्यालयों में की जाएगी। होमगार्डों की मांग पिछले कुछ समय में बढ़ी है। जिसे देखते हुए विभाग ने नई भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्यमंत्री ने एक निजी कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी सिपाही के पक्ष में लामबंद होने वाले सिपाहियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री की सख्ती का समर्थन किया। कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध करने वाले सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।