{"_id":"5b5f5d194f1c1bbd298b6e5e","slug":"91532976409-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे बाजार, कोतवाल व दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे बाजार, कोतवाल व दरोगा लाइन हाजिर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद रहे बाजार, कोतवाल व दरोगा लाइन हाजिर
सुल्तानपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी पर जानलेवा हमले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एसयूवी बरामद कर ली है। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने नगर कोतवाल और सीताकुंड चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
व्यवसायी पर हमले की सूचना पर सोमवार सुबह जांच करने पहुंचे डीआईजी फैजाबाद ने घटना के पीछे खानपान का विवाद बताकर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की। होटल मैनेजर की तहरीर पर नामजद किए गए तीन बदमाशों में से फरार दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
दूसरी तरफ ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में व्यवसायी की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में व्यवसायी की 72 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट निवासी व्यवसायी आलोक आर्या (46) पुत्र श्रीराम आर्या का डीएम आवास के पास अवंतिका फूड मॉल नाम से होटल है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आलोक को होटल के अंदर गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल मैनेजर कन्हैयालाल गौड़ की तहरीर पर सौरभ सिंह उर्फ छोटू निवासी उमरी थाना अखंडनगर, रमन सिंह निवासी बहाउद्दीनपुर थाना गोसाईगंज और सत्यप्रकाश सिंह उर्फ फूफा निवासी अठैसी थाना मोतिगरपुर के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले वाहन नंबर के आधार पर सौरभ सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एसयूवी बरामद कर ली है। विष्णु कुमार को कार्यवाहक कोतवाल बनाया गया है।
एसपी अमित वर्मा ने लापरवाही बरतने के आरोप में नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय और सीताकुंड पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
सोमवार सुबह डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह सुल्तानपुर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, रविवार दोपहर सौरभ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह और रमन सिंह का होटल में खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था।
आलोक ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। बदमाशों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। इसी विवाद में रात में उन पर हमला किया गया। दूसरी ओर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में देर रात चिकित्सकों ने आलोक का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। चिकित्सकों की मानें तो आलोक की हालत नाजुक है और उन्हें 72 घंटे तक निगरानी में रखा गया है।