{"_id":"5b41041a4f1c1b0d278b50b2","slug":"91530987546-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग अधेड़ ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग अधेड़ ने खुद को गोली से उड़ाया
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत ऊसरू के कृष्णा बिहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऊसरू के कृष्णा बिहार कॉलोनी निवासी महेंद्र प्रताप यादव पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के करीबी थे साथ ही उनके विद्यालय में बाबू भी थे। उनकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं उनके दो लड़के व एक लड़की भी है। शनिवार दोपहर महेंद्र घर पर अकेले थे इस दौरान दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस व उनकी पत्नी को दी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें उसने अपनी बीमारी से परेशान होने की बात कहकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।