{"_id":"5b2d414f4f1c1b634d8b7f4e","slug":"91529692495-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशबाग-सीतापुर रेल ट्रैक पर साल के अंत तक दौड़ सकेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशबाग-सीतापुर रेल ट्रैक पर साल के अंत तक दौड़ सकेंगी ट्रेनें
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की डीआरएम ने लिया आमान परिवर्तन कार्यों का जायजा
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने शुक्रवार को ऐशबाग-सीतापुर रेल खंड के मुआयने में यहां के आमान परिवर्तन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस ट्रैक पर सात रेलवे स्टेशन समेत अधीक्षक कार्यालयों, पैनल रूम, रिले रूम, समपार फाटक, पुलो, संकेतकों, सिग्नल, रेल ट्रैक आदि कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने नवंबर-दिसंबर में नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के संकेत भी दिए। पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम कौशिक मय अधीनस्थ अफसरों के संग सीतापुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले सीतापुर जंक्शन स्टेशन का मुआयना किया। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
बाद में उन्होंने सीतापुर कैण्ट व खैराबाद अवध स्टेशन, कमलापुर स्टेशन, सिधौली स्टेशन, अटरिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां पर व्यवस्थाएं देखीं। बाद में डीआरएम ने पैनल रूम, रिले रूम आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा रेल प्रबंधक ने सीतापुर-ऐशबाग के मध्य स्थित समपार फाटकों, छोटे-बड़े पुलों, संकेतकों, रेलवे ट्रैक व विद्युत तथा सिग्नल कार्य प्रणाली का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान रेल प्रबंधक ने अफसरों को सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को हाईटेक बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने ऐशबाग-सीतापुर खंड के स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के कार्य जल्द पूरे करने का आग्रह किया। उनके साथ में आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके पाण्डेय, महाप्रबंधक (सिग्नल एवं दूरसंचार) आरएन सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डॉ. वीणा कुमारी वर्मा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
सांसद ने भी डीआरएम से की गुफ्तगू
सीतापुर दौरे में जिले सांसद राजेश वर्मा ने डीआरएम से मुलाकात कर उनसे यात्री सुविधाओं के मसले पर राय मशविरा किया। वार्ता के दौरान डीआरएम ने आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी। सांसद वर्मा ने ऐशबाग-सीतापुर खण्ड के स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं तथा शीघ्र अतिशीघ्र आमान परिवर्तन के कार्य को पूर्ण किये जाने की इच्छा व्यक्त की।
साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कराने का भी प्रस्ताव किया। जिससे कि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा सीतापुर कचेहरी हाल्ट के समीप ओवरब्रिज पर रेलिंग बनाने का भी प्रस्ताव दिया। जिससे कि लोगों के घरों की सुरक्षा बनी रहे।